शुक्रवार, 31 मई 2019

युवाओं के लिए ख़ास संदेश

चलो बदलाव करें-

अब ठान लिया है कि कुछ करना है।
अब सोच लिया है कि कुछ बनना है।
तन मन लगाकर अब मेहनत करनी है।
जी जान से भविष्य बनाना है।

                   याद आते हैं बीते दिन,
                  लेकिन बचपन को भुलाना है।
                  यादगार बनाएं अपनी जिंदगी।
                 मन में यह ख्याल अब आया है।

अब सुकून मेहनत में ढूंढना है,
आलस्य को करना है कोसों दूर।
पास न फटके यह बुरी बला,
ऐसा ही कुछ करना है।

           सफल हुए हैं जो, उनके पास बैठना है।
           असफल जो हो गए उनसे भी सीखना है।
           जहाँ कमी दिखे मेहनत में,
           वहाँ पोंछा मेहनत का लगाना है।

अब ठान लिया है कि कुछ करना है।
अब सोच लिया है कि कुछ बनना है।

अगर बदलाव लाना चाहते हो तो किसी का इंतज़ार मत कीजिये,आज ही अपनी जिंदगी को बदलिये और इस छोटे से जीवन को यादगार बना दीजिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

होली मेरे गाँव की

आइये आज मैं ले चलता हूँ आपको एक यात्रा पर... यह यात्रा है मेरे गाँव,मेरी जन्मभूमि *गंगोलीहाट* की ओर। उत्तराखंड राज्य के एक खूबसूरत जिले ...